home page

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

 | 
नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात


नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को शुक्रवार को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति के साथ ही आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों की टीम भी घोषित की गई है।

नई टीम में राजीव गौबा, प्रो. केवी राजू, प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करंदीकर और डॉ. एम. श्रीनिवास को पूर्णकालिक सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभी नियुक्तियां पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी और आगामी आदेश तक लागू रहेंगी। नीति आयोग में यह नई नियुक्तियां सरकार की नीति निर्माण प्रक्रिया को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार