home page

बंगाल चुनाव : दूसरे चरण में संवेदनशील इलाकों की निगरानी करेगी एनआईए

 | 
बंगाल चुनाव : दूसरे चरण में संवेदनशील इलाकों की निगरानी करेगी एनआईए


कोलकाता, 28 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में बुधवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को भी सक्रिय किया गया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सिर्फ सेंट्रल फोर्स या बख्तरबंद गाड़ियां ही नहीं, एनआईए जैसी देश की राष्ट्रीय एजेंसी अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर संवेदनशील इलाकों में पहुंच चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार संवेदनशील इलाकों इलाकों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए एहतियात के तौर पर एनआईए के अधिकारियों को मतदान वाले सभी सात जिलों के संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम मंगलवार दोपहर तक लगभग सभी जिलों के संवेदनशील इलाकों में पहुंच चुकी थी। यह तैनाती मुख्य रूप से उन इलाकों में की जा रही है जिनका आपराधिक इतिहास रहा है।

उल्लेखनीय है कि विगत मार्च महीने में कोलकाता पुलिस के तहत भांगड़ के विजयगंज थाना इलाके में एक धमाका हुआ था। जिसकी जांच एनआई की टीम कर रही है। एनआईए की एक टीम पूर्व बर्धमान के खागरागढ़ भी पहुंची जहां हुए बम ब्लास्ट की घटना में आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ था। इसके अलावा राजधानी कोलकाता के कई इलाके, डायमंडहार्बर, बारूईपुर, बशीरहाट, बारासात जैसे इलाकों में भी एनआईए टीमों के पहुंचने की खबर है।

एनआई सूत्रों का कहना है कि वे पहले से ही एहतियाती उपायों पर नज़र रख रहे हैं। अगर कहीं बमबारी या फायरिंग की कोई घटना होती है, तो वे उस पर नज़र रखेंगे। चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक मतदान के दौरान विशेष निगरानी रखत े लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा