home page

एनएचआरसी ने उज्जैन जिले में सीवर चैंबर सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत पर लिया संज्ञान

 | 
एनएचआरसी ने उज्जैन जिले में सीवर चैंबर सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत पर लिया संज्ञान


नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सीवर चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैसों के कारण एक मजदूर की मौत और दो अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और उज्जैन अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्रकाशित खबरों के अनुसार 7 जुलाई को उज्जैन में भैरवगढ़ रोड पर पिपली नाका के पास सीवर चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैसों की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। इसके बाद पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है।

आयोग ने रिपोर्ट में जांच की स्थिति के साथ-साथ मृतक श्रमिक के परिजनों और घायलों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण भी शामिल करने का निर्देश दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी