home page

चार छात्रों के सर्पदंश के मामले में एनएचआरसी का झारखंड सरकार को नोटिस

 | 
चार छात्रों के सर्पदंश के मामले में एनएचआरसी का झारखंड सरकार को नोटिस


नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के लोहरदगा जिले में एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास में चार छात्राओं को सांप के काटने की खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सात जुलाई को लोहरदगा जिले में एक उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय के छात्रावास के एक कमरे में सो रहीं छात्राओं में से छात्राओं को सांप ने काट लिया। इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है। आयोग ने रिपोर्ट में घायल छात्राओं के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी