home page

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम ढेर

 | 
छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम ढेर


दंतेवाड़ा, 05 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया। मौके से एक एसएलआर, एक इंसास रायफल एवं एक पिस्टल सहित बड़ी मात्रा कारतूस और नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

दरअसल, जंगल में नक्सली गतिविधियाें की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का एक दल रवाना किया गया था। 3 मार्च को रात लगभग 9 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हाे गई। मुठभेड़ के बादजवानाें ने अगले दिन जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष सशस्त्र नक्सली का शव मिला। वहीं मौके से एक एसएलआर, एक इंसास रायफल एवं एक पिस्टल सहित बड़ी मात्रा खालीकारतूस और नक्सल सामग्री बरामद हुई है। दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय ने गुरूवार काे मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद पुरूष नक्सली के शव की पहचान राजेश पुनेम एसीएम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य निवासी ग्राम बुरजी, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर के रूप में की गई है। राजेश पुनेम पर पांच लाख रुपये का इनामी था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे