home page

मप्र के सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन निकली भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश की शोभायात्रा

 | 
मप्र के सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन निकली भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश की शोभायात्रा


मप्र के सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन निकली भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश की शोभायात्रा


मप्र के सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन निकली भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश की शोभायात्रा


मप्र के सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन निकली भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश की शोभायात्रा


मप्र के सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन निकली भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश की शोभायात्रा


- सिर पर अस्थि कलश लेकर निकले भिक्षु, स्तूप की परिक्रमा की

भोपाल, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की विश्व पर्यटन नगरी सांची में चल रहे दो दिवसीय 74वें महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्य सारीपुत्र और महामोग्गलायन के पवित्र अस्थि कलश की शोभायात्रा निकाली गई। महाबोधि सोसाइटी के तपस्वी स्वामी ने सिर पर अस्थि कलश रखकर मुख्य स्तूप की परिक्रमा की। शोभायात्रा में उमड़े हजारों बौद्ध अनुयायियों ने 'साधु-साधु' के उद्घोष के साथ श्रद्धा प्रकट की।

महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन भगवान बुद्ध के दोनों प्रमुख शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों की शोभायात्रा निकाली गई। चैत्यगिरी विहार मंदिर से दोपहर 2:30 बजे शोभायात्रा रवाना हुई। निर्धारित समय से करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुई यात्रा मुख्य स्तूप की परिक्रमा करने के बाद लगभग 3:15 बजे वापस मंदिर पहुंची। करीब 40 मिनट तक चले इस धार्मिक आयोजन के बाद अस्थि कलश को मंदिर में दर्शन के लिए रखा गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु जुटे।

सुबह से दर्शन के लिए लगी कतारें

रविवार सुबह से ही चैत्यगिरी विहार में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को क्रमवार दर्शन कराए गए। वीआईपी आवागमन के दौरान कलेक्टर रोहित सिसोनिया और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

आठ स्थानों पर पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

महाबोधि महोत्सव का आयोजन महाबोधि सोसाइटी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिक इंतजाम किए गए थे। विदिशा की तरफ से आने वाले मार्ग पर चार और रायसेन-सलामतपुर की ओर से आने वाले रास्ते पर चार पुलिस प्वाइंट बनाए गए थे।

इन स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भारी वाहनों के साथ चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की। जरूरत के मुताबिक वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक माइक के जरिए लगातार भीड़ को व्यवस्थित करते रहे। उन्होंने लोगों से कतार में रहकर दर्शन करने की अपील की।

अधिकारियों ने संभाली आयोजन की कमान

अस्थि कलश की परिक्रमा और श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान एसडीएम मनीष शर्मा, एसडीओपी आकांक्षा तलया और तहसीलदार भरत सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के अलावा पार्किंग स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस बल लगाया गया था।

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल सांची में मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिला प्रशासन रायसेन एवं महाबोधि सोसायटी ऑफ श्रीलंका के सहयोग से हर साल नवंबर माह के अंतिम शनिवार और रविवार को महाबोधि महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल महोत्सव का 74वां वर्ष है। शनिवार को प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी की मौजूदगी में सांची स्थित चौतियागिरी विहार मंदिर में इस महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान गौतम बुद्ध के दो प्रधान शिष्यों अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत महामोग्गलान के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन एवं पूजन किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर