केंद्रीय मंत्री नड्डा से मिले मप्र के मुख्यमंत्री, प्रदेश से जुड़े लंबित मामलों सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
भोपाल, 18 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके कार्यालय मेँ सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से भेंट के दौरान मध्य प्रदेश से संबंधित लंबित मामलों तथा केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित विभिन्न प्रकरणों के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन मामलों के शीघ्र निराकरण एवं आवश्यक सहयोग के संबंध में केंद्रीय मंत्री नड्डा से चर्चा की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

