home page

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की बातचीत, द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा

 | 
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की बातचीत, द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा


नई दिल्ली, 30 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए घनिष्ठ संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा