home page

मध्यप्रदेश के कारंजा में स्मृति भवन का लोकार्पण 0६ अक्टूबर को

 | 

मुंबई, 04 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस के पैत्रिक गांव मध्यप्रदेश के बालाघाट में स्थित कारंजा गांव में स्मृति भवन तथा माधव नेत्रालय द्वारा संचालित बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण 0६ अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंघ चालक मोहन भागवत के कर कमलों द्वारा आयोजित किया गया है। यह जानकारी बालासाहेब एवं भाऊराव देवरस सेवान्यास के अध्यक्ष उपाध्यक्ष अरविंद मार्डीकर ने दी है।

सेवा न्यास के उपाध्यक्ष अरविंद मार्डीकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ पवन स्थापक सचिव सचिन अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में सभी को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए महाकौशल प्रांत के लिए सचिन अग्रवाल से मोबाइल क्रमांक ९३४००२३६६० पर और विदर्भ प्रांत के लिए नरेंद्र वाजपेई मोबाइल क्रमांक ७०५७७१९०५० पर संपर्क किया जा सकता है।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव