home page

महाराष्ट्र के लातूर में कूरियर पार्सल उतारते समय विस्फोट, एक घायल

 | 
महाराष्ट्र के लातूर में कूरियर पार्सल उतारते समय विस्फोट, एक घायल


मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के लातूर शहर के उद्योग भवन इलाके स्थित उमाटे कूरियर के कार्यालय के सामने शनिवार को टेंपो से कूरियर पार्सल उतारते समय अचानक हुए ज़ोरदार विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एटीएस की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हर ऐंगल से छानबीन जारी है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह उमाटे कूरियर कार्यालय में टेंपो से आए कूरियर को उतारने का काम जारी था। इसी दौरान टेंपो में एक कूरियर पार्सल को उतारते समय अचानक विस्फोट हो गए। इस घटना में कुरियर कर्मचारी नागनाथ स्वामी गंभीर रुप से घायल हो गया। कर्मचारी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही लातूर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंगेश चव्हाण के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टेंपो से एक बंदूक भी बरामद की है। मौके पर फोरेंसिक टीम, एंटी टेरोरिस्ट स्काड(एटीएस) की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु है। एटीएस की टीम स्फोट के साथ ही मौके पर बरामद बंदूक को लेकर गहन छानबीन कर रही है। एटीएस की छानबीन आतंकी ऐंगल से भी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव