home page

बीएमसी ने 80,952 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, पिछले साल से 8.77 प्रतिशत बढ़ोतरी

 | 
बीएमसी ने 80,952 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, पिछले साल से 8.77 प्रतिशत बढ़ोतरी


मुंबई, 25 फरवरी (हि.स.)। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बुधवार को 80,952.56 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने यह बजट स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे के समक्ष पेश किया। इस बजट में कुल राशि का लगभग 60 प्रतिशत यानी 48,164.28 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है।

निगम आयुक्त की ओर से पेस बजट का साइज पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से करीब 8.77 फीसदी बढ़ा है। वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट का साइज 65,180 करोड़ 80 लाख रुपये था, जबकि 2025-26 के लिए पेश बजट का साइज 74,427.41 करोड़ रुपये था। बजट में विकास कार्यों की राशि बढ़ाई गई है।

बजट में वेसावे-दहिसर और दहिसर-भायंदर कोस्टल रोड के लिए वित्तीय प्रावधान किया गया है। इसी तरह मुंबई सीवरेज प्रोजेक्ट्स, वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स, सड़कें, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, स्वास्थ्य, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड, आश्रय स्कीम के तहत सफाई कर्मचारियों की कॉलोनियों का पुनर्विकास, झुग्गी-झोपडिय़ों में सुधार आदि के लिए भी वित्तीय प्रावधान किया है।

पिछले तीन वर्ष बीएमसी में नगरसेवक का चुनाव नहीं होने की वजह से अतिरिक्त आयुक्त ने बजट पेश किया था। इस वर्ष नगर सेवकों का चुनाव हो गया है और चूने हुए नगरसेवक और महापौर हैं। इसी वजह निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने नवनिर्वाचित सदस्यों के समक्ष बजट पेश किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव