home page

शंकराचार्य स्वामी निरंजनदेव तीर्थ महाराज ने सदैव देश और समाज को दिखाई एक नई दिशा : मुख्यमंत्री पेमा खांडू

 | 

देश और समाज को दिखाई सही दिशा: पेमा खांडू

मथुरा, 11 सितम्बर (हि.स.)। गोवर्धन मठ पुरी के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजनदेव तीर्थ महाराज की 30वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महोत्सव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की और ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजन व आरती की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गोवर्धन मठ पुरी के वर्तमान 145वें पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बौद्ध धर्म का पवित्र अंगवस्त्र खादा, मां तारा का छायाचित्र, विशेष हस्तशिल्प हाथी, राज्य सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक तथा अरुणाचल प्रदेश सरकार का राजकीय स्मृति चिह्न भेंट किया।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजनदेव तीर्थ महाराज ने सदैव देश और समाज को एक नई और सही दिशा दिखाने का महान कार्य किया है। आज वर्तमान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थजी महाराज भी उसी गौरवशाली परंपरा और सेवा भाव को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

शनिवार होगी विशाल श्रद्धांजलि सभा

दो दिवसीय इस आयोजन के तहत शनिवार दोपहर 12 बजे एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में सम्मिलित होकर पूज्य महाराज जी को नमन करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने का क्रम लगातार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार