home page

मणिपुर : उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) कैडर समेत छह आरोपित गिरफ्तार

 | 
मणिपुर : उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) कैडर समेत छह आरोपित गिरफ्तार


मणिपुर : उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) कैडर समेत छह आरोपित गिरफ्तार


- दस दो पहिया वाहन के साथ छह आरोपित गिरफ्तार

इंफाल, 17 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गये अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) का एक कैडर जहां गिरफ्तार हुआ है, वहीं छह आरोपितों को 10 दो पहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को बताया कि 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। उसे थौबल जिले के हेइरोक थाना क्षेत्र के तहत हेइरोक पार्ट-III, इंगंगलॉक इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लाइश्राम बोइचा सिंह उर्फ चाइबा (29) के रूप में हुई है, जो काकचिंग जिले के वांगू चैरेल माखा लेइकाई का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को मणिपुर पुलिस ने छह व्यक्तियों को दस दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। ये लोग इंफाल पूर्वी जिले के पोरोमपत थाना क्षेत्र के तहत कोंगबा रोड और अयांगपाली इलाके में पूरी तरह से बंद (शटडाउन) में हिस्सा लेने और उसे भड़काने में शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फैरेम्बम अरुण सिंह (44), सगोलशीन अंगौ मैतेई (23), बाचापतिमयूम जॉनसन शर्मा (23), माइबम तेलहेइबा खुमान (18), पीटर (19) और एडुआचूबे (19) के रूप में की गयी है।

इसके अलावा, 02 (दो) नाबालिगों को कर्फ्यू उल्लंघन के मामले में इंफाल पूर्वी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया; उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय