home page

मणिपुर में आरपीएफ/पीएलए के दो कैडर गिरफ्तार

 | 
मणिपुर में आरपीएफ/पीएलए के दो कैडर गिरफ्तार


इंफाल, 25 सितंबर (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठन रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) के दो कैडरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार काे बताया कि सीडीओ-इंफाल पश्चिम की टीम ने पटसोई थाना क्षेत्र के लांगजिंग इलाके से कथित जबरन वसूली में शामिल आरपीएफ/पीएलए के एक कैडर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान ओकराम गोबिन मेइतेई (25) के रूप में हुई है। वह बिष्णुपुर जिले के पोम्बिखोक मायाई लीकाई निवासी ओकराम नंदा मैतेई का पुत्र है।

एक अन्य अभियान में सीडीओ यूनिट, काकचिंग की टीम ने 24 सितंबर को काकचिंग थाना क्षेत्र के इरेंगबंद मायाई लीकाई निवासी संजेनबाम अबुंग सिंह उर्फ कृष्णा (49) को उसके आवास से गिरफ्तार किया। वह एस. चाओबा सिंह का पुत्र है और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आरपीएफ/पीएलए का सक्रिय कैडर है।

दोनों ही मामलों में आगे की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश