home page

इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिले से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

 | 
इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिले से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद


इंफाल, 28 फरवरी (हि.स.)। राज्य में सुरक्षा बलों के लगातार चलाए जा रहे अभियानों में जहां उग्रवादियों की गिरफ्तारी हो रही है, वहीं लगातार हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किये जा रहे हैं। मणिपुर पुलिस ने शनिवार काे बताया कि राज्य के इंफाल पश्चिम एवं चुराचांदपुर जिलों से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं हथियार बरामद किये गये हैं।

इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई थानांतर्गत अंदरुनी इलाके के संगैथेल माखा लेइकाई इलाके से शुक्रवार को एक मॉडिफाइड .303 राइफल बिना मैगजीन के, दो लोकल मेड बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल गन, चार पिस्तौल और हर एक में एक मैगजीन, दो नंबर 36 एचई ग्रेनेड बिना डेटोनेटर के, एक एचई बम, 15 राउंड .303 कारतूस और तीन चार्जर क्लिप, आठ .303 ब्लैंक कार्ट्रिज, एक एसएलआर ब्लैंक कार्ट्रिज, एक बीपी वेस्ट और दो लोहे की प्लेट, दो कैमोफ्लाज हेलमेट और तीन बैग बरामद किया गया है।

एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के थिंगीजंग गांव के जंगल से एक एके रायफल 47 मैगजीन के साथ, तीन सिंगल बैरल, एक बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल, एक बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल स्कोप के साथ, सात 7.62 एमएम फायर्ड केस और दो एसएलआर मैगज़ीन बरामद किया गया।

हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि हथियारों को किस ग्रुप ने छुपाकर रखा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय