home page

मल्लिकार्जुन खड़गे का रांची के बिरसा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

 | 
मल्लिकार्जुन खड़गे का रांची के बिरसा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
मल्लिकार्जुन खड़गे का रांची के बिरसा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत


रांची (झारखंड), 13 मई (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची संसदीय सीट से उम्मीदवार यशस्विनी सहाय और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ने खड़गे का अभिवादन किया। खड़गे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के बरही तथा चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार में जनसभा को संबोधित करने के लिए रांची पहुंचे। यहां से वे जनसभा के लिए रवाना हो गये।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र प्रकाश