home page

फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

 | 
फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रपति से की मुलाकात


नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा सुनेत्रा अजित पवार ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान अन्य लोग भी उनके साथ मौजूद रहे।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा की। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने अन्य लोगों के साथ राष्ट्रपति मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर