home page

अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी के परिवार से मिले उपराज्यपाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

 | 

बडगाम, 24 जुलाई (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी के घर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने शुक्रवार को बडगाम जिले के बीरवाह के लोलीपोरा इलाके में पुलिसकर्मी के परिवार को भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन मजबूती से उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

उन्होंने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान की भी सराहना की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपराज्यपाल के साथ पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, कश्मीर ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी, सेंट्रल कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव ओमप्रकाश पांडे, बडगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद के.के. और बडगाम के उपायुक्त अतहर आमिर खान भी मौजूद थे।

बुधवार दोपहर अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन को बहुत करीब से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह