home page

अमित शाह ने लक्ष्मणराव इनामदार को किया नमन

 | 
अमित शाह ने लक्ष्मणराव इनामदार को किया नमन


नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय सेवा, संगठन निर्माण और सहयोग के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने वाले लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर उन्हें नमन किया।

शाह ने एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय सेवा, संगठन निर्माण और सहयोग के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने वाले लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। गुजरात में सहकारी आंदोलन को नई दिशा और गति देने वाले 'वकील साहब' ने एक अभिभावक की तरह अनेक कार्यकर्ताओं को गढ़ा। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर निज़ाम के अत्याचारों और आपातकाल के विरुद्ध हुए संघर्षों तक, लक्ष्मणराव इनामदार जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी