किसानों के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, रास्ता छोड़ा, किसान जंतर-मंतर के लिए हुए रवाना
Aug 22, 2022, 13:40 IST
|
आज सोमवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत हो रही है. गौरतलब है कि इस महापंचायत में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसान दिल्ली की तरफ से रवाना हुए, लेकिन Noida डीएनडी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोक लिया. जिसके बाद किसान DND बॉर्डर पर धरना देने के लिए बैठ गए. बहुत मजबूरी में दिल्ली पुलिस को किसानों का रास्ता खाली करना पड़ा और किसान दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं. https://twitter.com/ani_digital/status/1561625301175525376