home page

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में वाहन गहरी खाई में गिरा, छह लोगों की मौत

 | 

पुंछ, 26 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार पुंछ से शेंधारा की ओर जा रहा एक वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क के एकतरफ पड़ती खाई में जा गिरा। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता