home page

जेपीएससी परीक्षाएं रद्द करने की मांग पर आंदोलन तेज, सरकार को चेतावनी

 | 
जेपीएससी परीक्षाएं रद्द करने की मांग पर आंदोलन तेज, सरकार को चेतावनी


रांची, 05 अगस्त (हि.स.)। 14वीं जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे सत्याग्रह के बीच अनशनकारी छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल, देवेन्द्र नाथ महतो सहित अन्य छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। क्योंंकि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सहित अन्या भर्ती परीक्षाओं में लंबे समय से धांधली हो रही है, जिससे अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

मंडल ने बुधवार को खास बातचीत में कहा कि छात्र अभ्यमर्थी आमरण अनशन पर हैं। और सरकार को न सिर्फ दोषियों की गिरफ्तारी तक सीमित रहना चाहिए, बल्कि जेपीएससी और जेएसएससी की पूरी व्यवस्था में सुधार कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना अहम जिम्मेवारी है। कथित अनियमितताओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे नहीं होने पर आंदोलन और व्यापक मोड लेगी।

मंडल ने मांग की कि सरकार 14वीं जेपीएससी परीक्षा पर तत्काल निर्णय ले, भर्ती आयोगों में व्यापक सुधार की समयसीमा घोषित करे तथा लंबित परीक्षाओं के आयोजन के लिए स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर जारी करे। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत छात्र केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस सरकारी निर्णय चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय सलाह के बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उनके अनुसार, सरकार को आंदोलनकारियों से वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा ही इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar