झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने नितिन नवीन से की मुलाकात
| Jul 4, 2026, 23:02 IST
रांची, 04 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस संबंध में साहू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान झारखंड से जुड़े सांगठनिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही राज्य की वर्तमान हालात पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

