home page

जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

 | 
जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर


नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान जयशंकर यूक्रेन के विदेशमंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे।

विदेशमंत्री जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत के दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम और साझा हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद