home page

प्रधानमंत्री ने वियतनाम के नए राष्ट्रपति तो लाम को बधाई दी

 | 
प्रधानमंत्री ने वियतनाम के नए राष्ट्रपति तो लाम को बधाई दी


नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वियतनाम के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर तो लाम को हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नए राष्ट्रपति के नेतृत्व में भारत और वियतनाम के बीच मित्रता और मजबूत होगी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह दोनों देशों और क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति तो लाम के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच संबंध भविष्य में और अधिक सुदृढ़ होंगे तथा सहयोग के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि वियतनाम की नेशनल असेंबली के 16वें सत्र में तो लाम को 2026-2031 कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुना गया। 69 वर्षीय लाम पांच साल तक इस पद पर रहेंगे। चुनाव के बाद उन्होंने संविधान के अनुसार मंगलवार को शपथ ली और देश, जनता एवं संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार