home page

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर चर्चा

 | 
रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर चर्चा


नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी को दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की जानकारी दी।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति और पश्चिम एशिया के घटनाक्रम समेत आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान एक बार फिर भारत के उस स्थायी रुख को दोहराया कि किसी भी विवाद के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति ही सबसे बेहतर मार्ग है।

प्रधानमंत्री ने रूसी विदेश मंत्री से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं पहुंचाने का भी अनुरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार