home page

जॉर्डन के चर्च पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई

 | 

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। भारत ने जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए शनिवार को आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जॉर्डन के कराक में 23 अक्टूबर को हुए हमले में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई और अनेक अन्य घायल हो गए। भारत ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बयान में कहा गया, “भारत इस जघन्य हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है।”

भारत ने इस कठिन समय में जॉर्डन की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। साथ ही आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार