बांग्लादेश में भारत के साथ हुए 101 समझौतों की समीक्षा पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली : जायसवाल
| Sep 18, 2026, 18:31 IST
नई दिल्ली, 18 सितंबर (हि.स.)। भारत ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश की नई सरकार द्वारा पिछली अवामी लीग सरकार के दौरान भारत के साथ हुए 101 समझौतों की समीक्षा किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, लेकिन इस संबंध में ढाका की ओर से भारत को आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विसाप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, “हमने भी इस मामले से संबंधित कुछ मीडिया रिपोर्टें देखी हैं, लेकिन हमें आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।”
उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर भारत अपने हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।”
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

