लोग अपने घर को सजाने के लिये अलग -अलग तरीके अपनाते हैं ,
मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले एक परिवार अपने घर को अलग ही तरीके से सजाया है वे लगभग 4000 गणेश की मूर्तियों से सजाया गया है। अलग -अलग धातुओं से बनी
गणेश जी की मूर्तियां घर के कोने कोने में सजाया है। इस घर के मालिक राजकुमार शाह ने बताया कि, वह देश के जिस भी कोने में जाते हैं उनकी नजर गणपति जी की प्रतिमाओं पर होती है और वहां से एक अलग तरह के गणपति जी घर ले आते है। घर के अंदर 4 हजार से भी अधिक अलग-अलग गणपति जी की प्रतिमाएं मौजूद हैं। हर प्रतिमा का एक अलग स्वरूप है। घर में गणपति जी क्रिकेट खेलते तो कही वेजिटेबल्स, योग करते,या किताबें पढ़ते भी नजर आएंगे। इस घर के हर कोने में गणपति जी की मूर्ति या फिर तस्वीर नजर आती है। राजकुमार शाह ने बताया कि उनका यह सिलसिला 2003 से जारी हुआ था, जो आज भी कायम है। घर परिवार में जब भी कोई पारिवारिक फंक्शन या जन्मदिन होता है। तो लोगों को यह पता होता है कि इनको गिफ्ट में क्या देना चाहिए। उनके सभी दोस्त जानते हैं कि उनको गणेश जी की प्रतिमा अत्यधिक पसंद है।