home page

हैदराबाद के शमशाबाद में सड़क हादसा, 6 की मौत

 | 
हैदराबाद के शमशाबाद में सड़क हादसा, 6 की मौत


हैदराबाद, 01 मई (हि.स.)। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित शमशाबाद इलाके में आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक हादसा ओआरआर एग्जिट गेट नंबर 16 के पास हुआ। सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। लॉरी के पिछले हिस्से में फंसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जान गंवाने वाले सभी लोग राजन्ना सिरसिल्ला जिले के निवासी थे।

विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj