दुर्ग में पारिवारिक विवाद में दो बच्चों समेत दंपति ने की आत्महत्या
दुर्ग, 22 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दुर्ग जिले के आर्य नगर स्थित एक मकान में पति-पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली और वहीं दो बच्चों के शव बिस्तर पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुसाइड नाेट के अनुसार दंपति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने दाे बच्चाें के साथ
आत्महत्या कर की है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गोविंद साहू सुपेला के शेयर ट्रेडिंग फर्म में प्राइवेट जॉब करता है। बीती रात मृतक के परिजनों के पुरी, ओडिशा से आने के बाद साथ में आइस्क्रीम और मिठाई खाने के बाद परिवार सोने के लिए चला गया था। सुबह परिजनों ने उनके शव देखे।
घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की। पुलिस काे एक कमरे में गोविंद साहू (45 वर्ष) और दूसरे कमरे में उसकी पत्नी चंचल साहू (40) की फांसी के फंदे से लटकते शव मिले। वहीं उनकी बेटी दृष्णा साहू (13 वर्ष) और बेटे यशांत साहू (10 वर्ष) का शव बिस्तर पर मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया बच्चाें काे काेई जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद दंपति ने फांसी के फंदे से लटक
कर आत्महत्या की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दाैरा किया। मौके पर जांच के लिए एफएसएल यूनिट की टीम भी पहुँची है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। थाना मोहन नगर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

