home page

वारंगल दौरे से पहले बीआरएस नेता हरीश राव नजरबंद

 | 
वारंगल दौरे से पहले बीआरएस नेता हरीश राव नजरबंद


हैदराबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। भारत राष्ट्र समिति विधानमंडल दल (बीआरएसएलपी) के उपनेता टी. हरीश राव को गुरुवार को उनके वारंगल दौरे से पहले हैदराबाद के कोकापेट स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।

वे वारंगल के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों से मिलने और जीओ 97 को वापस लेने की मांग को लेकर चलाए जा रहे उनके आंदोलन को समर्थन देने जाने वाले थे। गुरुवार सुबह उनके निकलने से पहले ही पुलिस हरीश राव के आवास पर पहुंच गई और उन्हें सूचित किया कि प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति न होने के कारण उन्हें नजरबंद किया जा रहा है।

इस दौरान बीआरएस नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस हुई। बीआरएसएलपी के उपनेता छात्रों से बातचीत करने वाले थे और सरकार द्वारा पॉलिटेक्निक शिक्षा को 'यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी' में विलय करने के प्रस्तावित फैसले पर सभा को संबोधित करने वाले थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj