गडकरी ने कोर्फबॉल प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों से की मुलाकात
नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यहां आयोजित कोर्फबॉल प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों से मुलाकात की। प्रतियोगिता में 15 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
गडकरी ने प्रतियोगिता के आयोजकों और इसमें हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता भारत के खेल तंत्र को और मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मदद करेगी।
कोर्फबॉल मिश्रित टीमों में खेला जाने वाला खेल है, जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी एक साथ टीम का हिस्सा होते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच मिला है।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

