February की शुरुआत में और सताएगी सर्दी, बुधवार के बाद राजधानी में बारिश के आसार
| Jan 31, 2022, 11:35 IST
February की शुरुआत में अभी लोगों को सर्दी और परेशान करेगी. भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बुधवार के बाद हल्की वर्षा के साथ ही तेज सर्द हवाएं चलने के आसार हैं. इसके चलते अधिकतम तापमान के गिरने की आशंका जताई जा रही है. आपको बता दें कि, गत सप्ताह के अंतिम दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी. वहीं आपको बता दें कि, कल रविवार को राजधानी के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में दिन का इस समय का सामान्य तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि, बीते सप्ताह के अंतिम दो से तीन दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम साफ रहा था. इस सप्ताह के दौरान तापमान में वृद्धि भी दर्ज की गई. अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, February माह के आगामी तीन दिनों के बीच सुबह के समय हवा तीव्र चलेगी. इसके अतिरिक्त आसमान दिन के समय साफ़ रहेगा. बुधवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ेगा. गुरुवार एवं शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चलने वाली हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी जबकि, शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

