home page

फरीदाबाद में 13 लाख रुपये की एमडीएमए बरामद, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद में 13 लाख रुपये की एमडीएमए बरामद, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार


-वाणिज्य मात्रा में 126.96 ग्राम एमडीएमए बरामदफरीदाबाद, 12 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 126.96 ग्राम एमडीएमए बरामद कर दक्षिण अफ्रीका के एक नागरिक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 13 लाख रुपये है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित संगम दक्षिण अफ्रीकी नागरिक से नशीला पदार्थ खरीदकर छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था। वहीं, नोएडा के बिसरख निवासी विनित ने भी संगम से एमडीएमए खरीदकर बेचने के लिए लिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि सात अक्टूबर 2026 को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरजकुंड-अनखीर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 126.96 ग्राम एमएएमडी बरामद हुआ। जिसकी पहचान संगम निवासी गांव दयालपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी, यह एमडीएमए नोएडा में रह रहे दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा से खरीदकर लाया था।संगम नशीले पदार्थ को कम-कम मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस ने सोमवार को संगम को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि बिसरख नोएडा नोएडा निवासी विनित ने संगम से करीब चार ग्राम एमडीएमए बेचने के लिए खरीदा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा व विनित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दक्षिण अफ्रीका निवासी ओडेकामरा वर्ष 2019 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा वर्ष 2023 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस अब आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि संगम और विनित को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा को आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों और तस्करी से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।

----

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर