home page

ईडी के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का निधन

 | 
ईडी के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का निधन


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 33 वर्षों से ईडी में सेवाएं दे रहे थे। ईडी ने उनके निधन को संगठन और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

ईडी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वपन बोस ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और पेशेवर दक्षता, संस्थागत प्रतिबद्धता तथा ईमानदारी के साथ उनका निर्वहन किया। विभाग ने उन्हें विशिष्ट क्षमता, कर्तव्यनिष्ठ आचरण और अटूट समर्पण वाला अधिकारी बताया।

ईडी निदेशक समेत मुख्यालय और सभी क्षेत्रीय एवं उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने स्वपन बोस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार, रिश्तेदारों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना जताई। निदेशालय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर