home page

उप्र में धूमधाम से मनायी जा रही डॉ.अम्बेडकर जयंती

 | 
उप्र में धूमधाम से मनायी जा रही डॉ.अम्बेडकर जयंती


उप्र में धूमधाम से मनायी जा रही डॉ.अम्बेडकर जयंती


उप्र में धूमधाम से मनायी जा रही डॉ.अम्बेडकर जयंती


उप्र में धूमधाम से मनायी जा रही डॉ.अम्बेडकर जयंती


लखनऊ, 14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान रचियता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत सभी जिलों में बड़े धूमधाम से अम्बेडकर जयंती मनायी जा रही है। राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए हुजूम उमड़ गया है। लखनऊ ही नहीं अलग—अलग जिलों से लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कई राजनैतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने श्रद्धाजंलि दी है।

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डा.भीमराव सामाजिक परिवर्तन स्थल पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए है। वह सभी बाबा साहेब के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोग यहां पर फोटो खिंचवा रहे हैं। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अपने लोगों को पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग बाबा साहेब के संघर्षों को याद कर बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लखनऊ के अलावा उसके आसपास के जिलों से भी लोग बसों में भरकर लखनऊ पहुंचे हैं। जगह—जगह शर्बत, भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

जगह-जगह हाे रहे कार्यक्रम

लखनऊ के अलावा कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, झांसी अन्य सभी जिलों में भी बाबा साहेब की जयंती मनायी जा रही है। कई जगहों पर मेले का भी आयोजन हो रहा है। राजनैतिक दल, समाजिक कार्यकर्ता बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद है, ताकि किसी को कोई समस्या न होने पाये और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

सोशल मीडिया पर छाए रहे बाबा साहेब

बाबा साहेब की जयंती को अनुयायियों ने अपने—अपने अंदाज में मना रहे हैं। सोशल मीडिया का फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य साइडों से जुड़े लोग बाबा साहेब की तस्वीर साझा करके श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। यू कहा जाए कि आज पूरा सोशल मीडिया बाबा साहेब के वीडियो, फोटो और उनकी प्रेरणा भरे शब्दों से भरा हुआ है।

सपा नेता शिवपाल, अजय राय, पूर्व डीजीपी ने दी श्रद्धाजंलि

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने इटावा जिले के जसवंतनगर स्थित डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण की। यूपी के पूर्व डीजीपी और सांसद बृजलाल ने अपने आवास, गोमती नगर विस्तार में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं सलामी दी। कहा कि उनके आदर्श हम सभी को सामाजिक न्याय और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इसी तरह भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि और आप सभी को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं। मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी पोस्ट करते हुए लिखा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ और पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया है। कहा कि हम नौजवान बाबा साहेब के 'सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति' के कारवाँ को जारी रखेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक