डोडा में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद
| Sep 12, 2026, 13:45 IST
डोडा, 12 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पहाड़ी इलाकों से प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान डोडा की भद्रवाह घाटी को पड़ोसी उधमपुर और कठुआ जिलों से जोड़ने वाले सुदूर सियोजधार जंगल में शव मिला। उन्होंने बताया कि एसओजी डोडा, सेना की आरआर और सीआरपीएफ ने पहले एक संयुक्त अभियान में उसे मार गिराया था। शव के पास रात में मार करने योग्य एम 4 राइफल भी बरामद की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

