धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले मुरली मनोहर जोशी, देर आए दुरुस्त आए
| Jul 25, 2026, 20:52 IST
नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, देर आए, दुरुस्त आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस पर जल्द ही समयोचित निर्णय लेंगे।
शनिवार को मुरली मनोहर जोशी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को शांतिपूर्वक आंदोलन समाप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब भारतीय शिक्षा जगत में जल्द शांति स्थापित होगी और छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य तथा प्रगति के लिए व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

