home page

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शानदार संपन्न होने के बाद, पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
 | 
as

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शानदार संपन्न होने के बाद, पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह, दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर लोगों में उत्साह और उत्सुकता का माहौल है। काफी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे हुए हैं। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया, और जैसे ही मंदिर खुला, दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे।

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए जब पहली बार मंदिर खुला तो आस्था का रेल उमड़ पड़ा। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि पर पहुंच गए थे। इतनी भारी संख्या में रामभक्तों का जमावड़ा होने लगा कि प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और लोगों को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे मंदिर परिसर के नजदीक धक्कामुक्की भी हुई जिससे प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

मंगलवार को आधी रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ एकत्र होने लगी और सुबह होते-होते और बढ़ गई जिससे प्रशासन की सांसे फूलने लगीं। इस दौरान कई श्रद्धालुओं को चोट भी आई। हालांकि, इस दौरान लोगों का कहना था कि वो दर्शन करने के बाद ही वापस लौटकर जाएंगे।

रामलला की आरती करने के बाद सुबह साढ़े छह बजे ही खोल दिया गया मंदिर

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए जब पहली बार मंदिर खुला तो आस्था का रेला उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि पर पहुंच गए थे। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया जैसे ही मंदिर खुला दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे। भीड़ को देखते हुए दोपहर में मंदिर एक घंटा पहले ही खोल दिया गया। पहली पाली में ही 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं।

इस दौरान कुछ लोग जमीन पर भी गिर गए। जवानों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। कुछ लोगों को चोट भी लगी। राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है फिर भी भक्तों का जमावड़ा नियंत्रित नहीं किया जा सका है। राममंदिर के बाहर श्रद्घालुओं व पुलिस बल के बीच धक्कामुक्की भी हुई।