home page

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को वाव-थराद से 19,800 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

 | 
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को वाव-थराद से 19,800 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास


गांधीनगर, 30 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वाव-थराद से 19,806.9 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इसमें केंद्र सरकार के ऊर्जा, सड़क परिवहन व राजमार्ग तथा रेलवे मंत्रालय के ₹10,921 करोड़ और गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों के ₹8,886 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कच्छ जिले के खावड़ा में बन रहे विश्व के सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से जुड़े ₹3,645 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया जाएगा। इनसे हजारों मेगावाट हरित ऊर्जा राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ेगी और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के तहत इडर-बडोली फोरलेन बायपास (₹705 करोड़) और धोलावीरा-मौवाणा-वोवा-सांतलपुर मार्ग (₹575 करोड़) का शिलान्यास होगा। साथ ही अहमदाबाद-धोलेरा हाईवे के पैकेज-1 (₹1298 करोड़), पैकेज-2 (₹1415 करोड़), पैकेज-3 (₹1034 करोड़) और पैकेज-4 (₹1358 करोड़) का लोकार्पण किया जाएगा।

रेलवे मंत्रालय के ₹891 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा ब्रॉडगेज लाइन, गांधीधाम-आदिपुर के बीच क्वॉड्रपलिंग और कणालुस-जामनगर डबलिंग शामिल हैं। साथ ही खेड़ब्रह्मा-हिम्मतनगर-असारवा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

राज्य सरकार के तहत शहरी विकास विभाग के ₹5,295.5 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। इनमें अहमदाबाद में खारीकट नहर विकास, BRTS और AMTS बस सेवा का आधुनिकीकरण, नया फोरलेन सुभाष ब्रिज, EWS आवास, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम शामिल हैं।

गांधीनगर में भी EWS आवास, सीवरेज नेटवर्क, पेंथापुर में 15 एमएलडी एसटीपी निर्माण और रांधेजा में तालाब इंटरलिंकिंग जैसे प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे।

इसके अलावा जल संसाधन, पानी आपूर्ति, सड़क-मकान, GIDC, स्वास्थ्य, पर्यटन, आदिवासी और ग्रामीण विकास विभागों के कार्य भी शामिल हैं।

साथ ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य के 34 जिलों में 38,949 लाभार्थियों को नए घरों में प्रवेश भी कराएंगे।

यह दौरा राज्य में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, परिवहन और आवास क्षेत्र को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे