home page

देश के प्रसिद्ध पहलवानों का आखिर क्यों, हो रहा जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन ?

 | 
देश के प्रसिद्ध पहलवानों का आखिर क्यों, हो रहा जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन ?
बीते 18 जनवरी को राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी खबर आई. खबर ये थी कि देश के कई चैंपियन पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं. दिग्गज पहलवान बजंरग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे कुश्ती के खिलाड़ी जब धरने पर बैठे तो पूरा देश हिल गया. खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ अलग-अलग संगीन आरोप लगाए. जिनमे विनेश फोगाट द्वारा लगाया गया यौन शोषण का आरोप सबसे बड़ा था. विनेश  फोगाट ने कहा कि कई लड़कियों के साथ संघ में यौन शोषण हुआ है. उसके अलावा अन्य पहलवानों ने अपने ऊपर हुए प्रताड़ना और बदसलूकी का आरोप लगाया. आरोपों के जवाब में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर अगर ये सही साबित हुए तो वह खुद ही फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि इस धरने में 30 से अधिक पहलवान शामिल हैं भारत के दिग्गज पहलवान बजंरग पूनिया ने कुश्ती में ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई तीनों खेलों में पदक जीते हैं. बजरंग पूनिया ने साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था. उन्होंने साल 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में रजत और साल 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था. बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 2 स्वर्ण (2018-गोल्डकोस्ट, 2022-बर्मिंघम) और 1 रजत (2014-ग्लास्गो) अपने नाम किया है. वह विश्व चैंपियनशिप में एक रजत के अलावा 3 कांस्य पदक भी जीत चुके हैं. जंतर-मंतर पर इस धरने पर बैठने वाली मुख्य पहलवानों में विनेश फोगाट शामिल हैं. विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में 3 स्वर्ण (2014, 2018 और 2022) जीता हैं. बात करें एशियाई खेलों की तो उन्होंने एक स्वर्ण (साल 2018) और एक कांस्य (साल 2014) जीता है. विनेश फोगाट ने विश्व चैंपियनशिप में 2 कांस्य अपने नाम किया है.