home page

उपमुख्यमंत्री पाठक ने उत्तर भारत के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का किया उद्घाटन

 | 
उपमुख्यमंत्री पाठक ने उत्तर भारत के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का किया उद्घाटन


नोएडा, 24 मार्च (हि.स.)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थिसिटी अस्पताल में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को उत्तर भारत के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री पाठक ने बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर-2 की आलोचना करने पर समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया।

उपमुख्मंत्री पाठक ने कहा कि साहित्यकारों ने फिल्म बनाई है। अगर निशाना साधा जा रहा है तो यह तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। पाठक ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री 28 मार्च को उद्घाटन करने आ रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद के हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी। समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमले बोलते हुए कहा कि कुछ भी कर लें, उनका कुछ भी होने वाला नहीं है। सबको याद है कि उनके समय में गुंडों और माफिया का राज रहता था। चार कार्यकाल जनता ने देखे हैं। नोएडा वालों को समाजवादी पार्टी अच्छे से याद होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी