मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
| Apr 10, 2026, 18:36 IST
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दिल्ली के सर्वांगीण विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक विषयों पर भाजपा अध्यक्ष का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रगति और जन-जन की खुशहाली ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस ध्येय की प्राप्ति के लिए हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

