home page

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

 | 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी


नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। डीएमआरसी के अनुसार, 24 जुलाई सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर केवल लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान बंद रहेंगे।

डीएमआरसी ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी सूचना में नवीनतम अपडेट देखने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मेट्रो सेवा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए डीएमआरसी के आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखें।

डीएमआरसी के अनुसार, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। प्रदर्शन के कारण दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी