home page

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल के घर पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दी दस्तक

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके पहले भी शुक्रवार की रात, इस टीम ने अपनी शुरुआती जांच के लिए सरकारी आवास पर पहुंचा था।
 | 
sa

नई दिल्ली : दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके पहले भी शुक्रवार की रात, इस टीम ने अपनी शुरुआती जांच के लिए सरकारी आवास पर पहुंचा था। इस जांच का मुख्य उद्देश्य है भाजपा के विधायकों के बीच खरीददारी और फरोख्त के आरोपों की जाँच करना है।

यह घटना दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के तत्परता को दिखाती है जो नागरिकों के आरोपों की सख्ती से जाँच करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में टीम ने विधायकों के बीच किए जा रहे बाजारी और सम्झौते की जाँच के लिए आरोप लगाए हैं, और इससे जुड़े सभी प्रमुख सबूतों की जाँच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस कल मुख्यमंत्री को ही नोटिस देने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री सामने नहीं आए और अधिकारी नोटिस लेने की जिद करने लगे। इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम वापस आ गई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटिस मुख्यमंत्री को ही दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्र के मुताबिक, सीएम ऑफिस नोटिस लेने के लिए तैयार है। लेकिन क्राइम ब्रांच के अधिकारी सीएम ऑफिस को रिसीविंग नहीं दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल को ही नोटिस देने की बात कह रही है।

आतिशी के घर भी पहुंची थी क्राइम ब्रांच की टीम
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर भी नोटिस देने पहुंची थी। आतिशी के चंडीगढ़ में होने के कारण पुलिस उन्हें भी नोटिस नहीं दे पाई। शनिवार को फिर पुलिस नोटिस देने पहुंच सकती है। नोटिस में पुलिस ने दोनों से भाजपा पर लगाए गए आरोपों के साक्ष्य सहित अन्य जानकारी मांगी है। साथ ही जांच में शामिल होने के लिए कहा है। केजरीवाल व आतिशी ने आरोप लगाया था कि उनके सात विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया था।

यह था मामला
27 जनवरी को केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने उनके विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है और साथ ही पार्टी का टिकट देने का भी लालच दिया है।