home page

तमिलनाडु कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बी. मणिकम टैगोर बने नए प्रदेश अध्यक्ष

 | 
तमिलनाडु कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बी. मणिकम टैगोर बने नए प्रदेश अध्यक्ष


नई दिल्ली, 27 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने तमिलनाडु में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद बी. मणिकम टैगोर को तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा शनिवार को जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर बी. मणिकम टैगोर को तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। उन्हें राज्य में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।

सांगठनिक फेरबदल के तहत बी. मणिकम टैगोर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थगई का स्थान लेंगे। पार्टी ने के. सेल्वपेरुन्थगई को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए राज्य में संगठन के लिए उनके योगदान और सेवाओं की सराहना की है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर