home page

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति पर की बैठक

 | 
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति पर की बैठक


नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इंदिरा भवन में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति को लेकर बैठक की। बैठक में राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं, नीतियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

बैठक के दौरान कांग्रेस शासित राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और लागू योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, राज्यों की शिक्षा संबंधी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में राज्यों के स्तर पर शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिकताओं और सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर आपसी समन्वय और अनुभव साझा करने पर भी जोर दिया गया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर