home page

इतिहास के पन्नों में 28 मई : नेपाल में 2008 में राजशाही का अंत

 | 
इतिहास के पन्नों में 28 मई : नेपाल में 2008 में राजशाही का अंत


दुनिया के इतिहास में 28 मई की तारीख विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसी दिन नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ था और देश को औपचारिक रूप से गणतंत्र घोषित किया गया था।

करीब एक दशक तक चले भीषण गृहयुद्ध के बाद नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हुई, जिसके परिणामस्वरूप शाह वंश के हाथों से सत्ता समाप्त हो गई। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद माओवादी आंदोलन देश की मुख्यधारा की राजनीति का हिस्सा बन गया।

28 मई 2008 को नेपाल की संविधान सभा में हुए मतदान के बाद देश को गणतंत्र घोषित किया गया। इसके साथ ही तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र शाह को सत्ता से हटा दिया गया और नेपाल ने एक नए लोकतांत्रिक युग में प्रवेश किया।

इस परिवर्तन के बाद नेपाल में वामपंथी दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ी और देश की राजनीतिक व्यवस्था पूरी तरह से नए ढांचे में ढल गई। यह दिन नेपाल के आधुनिक इतिहास में एक निर्णायक मोड़ के रूप में याद किया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1414 - खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।

1883 - हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।

1908 - जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।

1923 - दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

1934 - कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।

1959 - दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।

1961 - मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1967 - ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।

1970 - ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।

1989 - मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।

1996 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।

1996 - रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।

1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पांच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।

1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।

2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुंचे।

2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा।

2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। 2008 - विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला।

2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ।

2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।

जन्म

1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।

1908 - इयान फ्लेमिंग - जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक।

1915 - गोपाल रामानुजम - भारतीय राजनीतिज्ञ, समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक।

1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।

1921 - महन्त अवैद्यनाथ - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।

1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।

1940 - प्रयाग शुक्ल - हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार हैं।

1952 - पिनाकी चन्द्र घोष - भारत के प्रथम लोकपाल हैं।

1969 - प्रतिमा भौमिक - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।

निधन

2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।

1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।

1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

महत्वपूर्ण अवसर

-एमनेस्टी इंटरनेशनल डे ।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय