home page

इतिहास के पन्नों में 28 अगस्त : नेहरू रिपोर्ट – भारत के स्वशासन की पहली संवैधानिक रूपरेखा

 | 
इतिहास के पन्नों में 28 अगस्त : नेहरू रिपोर्ट – भारत के स्वशासन की पहली संवैधानिक रूपरेखा


भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख विशेष महत्व रखती है। वर्ष 1928 में इसी दौर में भारत के संवैधानिक भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज सामने आया, जिसे नेहरू रिपोर्ट के नाम से जाना गया। इस रिपोर्ट ने पहली बार भारतीयों की ओर से देश के लिए संवैधानिक व्यवस्था और स्वशासन का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।

नेहरू रिपोर्ट को सर्वदलीय सम्मेलन की पहल पर तैयार किया गया था। इसका नेतृत्व पंडित मोतीलाल नेहरू ने किया था, जबकि समिति में देश के कई प्रमुख राजनीतिक नेता शामिल थे।

रिपोर्ट में ब्रिटिश शासन के अधीन भारत के लिए स्वशासित व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया था। इसमें नागरिक अधिकारों, केंद्र और प्रांतों के बीच शक्तियों के बंटवारे तथा उत्तरदायी शासन जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इसे भारत के लोगों द्वारा तैयार संवैधानिक ढांचे के शुरुआती और महत्वपूर्ण प्रयासों में गिना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1521 - तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।

1600 - मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1845 - प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।

1858 - उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुआ।

1898 - न्यू बर्न, उत्तरी कैरोलिना के फार्मासिस्ट कैलेब ब्रैडम ने अपने कार्बोनेटेड पेय का नाम ब्रैड्स ड्रिंक से बदलकर पेप्सी-कोला कर दिया.

1904 - कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन

1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।

1916 - प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1928 - भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेहरू रिपोर्ट प्रस्तुत की।

1955 - शिकागो के अश्वेत किशोर एम्मेट टिल का मिसिसिपी में अपहरण कर लिया गया, जो बाद में उनकी निर्मम हत्या का कारण बना। उनकी मृत्यु ने नागरिक अधिकार आंदोलन को गति दी।

1956 - इंग्लैड ने ऑस्ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्जा जमाया।

1963 - मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने वाशिंगटन डीसी में लिंकन मेमोरियल के सामने आई हैव ए ड्रीम भाषण दिया, जिसे अमेरिकी इतिहास के सबसे प्रभावशाली भाषणों में से एक माना जाता है।

1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्री यकरण बिल पारित किया गया

1975 - अनुज नय्यर - मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी।

1984 - सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 - भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली महिला बनी।

1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।

1992 - श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।

1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।

2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत।

2000 - संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।

2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।

2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।

2008 - अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2011 - अन्ना हजारे ने दिल्ली में 13 दिनों के अनशन को समाप्त किया, जब भारतीय संसद ने उनकी मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया।

2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।

2017 - पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

जन्म

1855 - नारायण गुरु - भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।

1896 - फिराक गोरखपुरी - प्रसिद्ध उर्दू शायर

1913 - आबिदा सुल्तान - भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।

1922 - विजया देवी - भारतीय राजकुमारी थीं।

1926 - टी. वी. राजेश्वर - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रहे।

1928 - एम.जी.के. मेनन - 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।

1928 - विलायत ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक

1929 - राजेंद्र यादव - प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार

1932 - सरस्वती प्रसाद - चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।

1942 - नरेंद्र चंद्र देबबर्मा - एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ़ त्रिपुरा के अध्यक्ष और ऑल इंडिया रेडियो, अगरतला के निदेशक रहे।

1952 - जगदीश सिंह खेहर - भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

1969 - जेसन प्रीस्टली - कनाडाई अभिनेता और निर्माता।

1975 - अनुज नय्यर - मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी।

1992 - अन्नू रानी - कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत के लिये कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी हैं।

निधन

2011 - कपिल देव द्विवेदी - वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।

2006 - शंखो चौधरी - भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

1667 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय